गुजरात में दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की कुल 93 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। दोपहर दो बजे तक इन 93 सीटों पर 47 फीसदी मतदान किया गया। वडोदरा से ईवीएम में गड़बड़ी की भी खबरें सामने आईं, जिस वजह से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई।