यूपी बोर्ड के बाद अब आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में भी नकल का खुला खेल सामने आया है। कुछ दिन पहले आगरा में जहां नकल के लिए रुपये न देने पर एक छात्र को कॉलेज प्रबंधन ने जमकर पीटा था वहीं अब फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में एनएच-2 के पास शिवानंद आनंद माधव महाविद्यालय में हिंदी के पेपर में परीक्षार्थी नकल करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल होने की बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।