उत्तराखंड के उत्तरकाशी में अभी बड़ा हादसा हुआ है। गंगोत्री के पास हर्षिल में बादल फटा है। बादल फटने से खीर गंगा में फ्लैश फ्लड आ गई जिसकी चपेट में धराली गांव आ गया। इस बाढ़ में कई होटल पूरी तरह से तबाह हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की आशंका है।