चाट तो हम सभी ने खाई होगी, लेकिन किसी चाटवाले को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का सर्टिफिकेट मिला हो, ऐसा शायद ही कभी सुना हो। वाराणसी में इन दिनों एक ऐसा चाटवाला चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने 100 प्रतियोगियों में टॉप किया और आज उसके स्वाद का जादू शहर के सिर पर चढ़ पर बोल रहा है।