फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने ऐसे कसी नकल पर नकेल

Thu, 30 Mar 2017 06:39 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। जिस तरह से रोज अलग-अलग जिलों से नकल की खबरें आ रही हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। योगी सरकार ने नकल के आरोप में 54 केंद्रों की परीक्षा को रद्द करने का आदेश दे दिया। इसके अलावा 57 केंद्रों पर परीक्षा पर रोक लगा दी। इसी कड़ी में सात जिलों के अधिकारियों को नोटिस भी जारी किया गया। सरकार ने आदेश दिया है कि नकल कराने में लिप्त पाए गए सरकारी स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाचार्य निलंबित होंगे, वहीं निजी स्कूलों के प्रबंधकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें