उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने एक फैसले से यू टर्न ले लिया है। फैसला टोल प्लाजा पर वीआईपी लेन बनाने को लेकर था। दरअसल पीडब्ल्यूडी के अपर मुख्य सचिव सदाकांत ने निर्देश जारी किया था कि टोल प्लाजा पर जाम होने की स्थिति में एमएलए, एमएलसी और एमपी के वाहनों की आवाजाही के लिए अलग लेन बनायी जाएगी।