महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन कमिश्नर आईएएस तुकाराम मुंढे का एक्शन जारी है। एफडीए ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एफडीए ने मुंबई के प्रसिद्ध बॉम्बे प्रेसिडेंसी रेडियो क्लब और कोलाबा स्थित मैकडोनाल्ड्स आउटलेट का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पूरे राज्य में कुल 13 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन के कारण हुई है। एफडीए के इस कड़े रुख से पूरे राज्य के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है।