यूपीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए कैंपेन शुरु किया। अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से उन्होंने अपने इस कैंपेन की शुरुआत की । इस दौरान मीरा कुमार ने पत्रकारों से बातचीत भी की। मीरा कुमार ने कहा कि वो महात्मा गांधी के दर्शन में विश्वास करती हैं और इससे अच्छी जगह कैंपेन की शुरूआत के लिए कोई हो ही नहीं सकती।