यूपी के मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविघालय के नौंवे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक ने स्टूडेंट्स को मेडल और डिग्री से सम्मानित किया। समारोह होने के बाद मीडिया से बातें करते हुए गवर्नर राम नाईक ने प्रदेश में शिक्षकों के खाली पदों पर चिंता जताई और साथ ही प्रदेशवासियों से विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।