आज बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ा एलान किया। सरकार की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना को और विस्तार देने की घोषणा की गई है, जिससे देशभर की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सालाना आय को बढ़ाना है।