2017-18 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। जेटली ने मनरेगा से लेकर दलितों और अल्पसंख्यकों तक और गांव में रहने वालों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक समाज के हर वर्ग को छूने की कोशिश की। हम आपको बताते हैं वित्त मंत्री के बजट भाषण में अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लिए कितने धन का आवंटन किया गया।