फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या चौहान के आरोपी असद के शव को पैतृक गांव में नहीं मिली दो गज जमीन, पांचवें आरोपी फरार शारिक की तलाश तेज

Tue, 02 Jun 2026 09:54 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद भले ही मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका हो, लेकिन इस पूरे मामले की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। पुलिस अब उस पांचवें आरोपी के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जिसकी तलाश पिछले कई दिनों से लगातार की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, सूर्या के कातिल असद के शव को उसके गांव वालों ने दो गज जमीन देने से भी इंकार कर दिया और साफ संदेश दे दिया कि समाज में ऐसे अपराधियों की कोई जगह नहीं है।

ट्रांस हिंडन जोन के डीसीपी धवल जायसवाल के मुताबिक, इस हत्याकांड में कुल पांच लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस कार्रवाई में मुख्य आरोपी असद मारा जा चुका है, जबकि उसके पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब केवल एक आरोपी शारिक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि शारिक लगातार ठिकाने बदल रहा है और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है। उसकी तलाश में कई टीमें दिल्ली और आसपास के इलाकों में दबिश दे रही हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें