महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने सरोगेट उत्पादों का प्रचार करने वाली हस्तियों के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विज्ञापन की पूरी चेन में शामिल हर व्यक्ति जवाबदेह है। दरअसल, 16 अगस्त को महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने तीन बड़े फिल्मी सितारों को नोटिस भेजा था. इनमें शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ शामिल थे... इसी पर बोलते हुए तुकाराम मुंढे ने अलटीमेटम देते हुए कहा कि, 'पूरी शृंखला में हर कोई जिम्मेदार है। ये सब पर लागू होता है।' एफडीए प्रमुख ने कहा कि ये नियम सभी पर लागू हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।