अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से बड़ा झटका दिया है | डोनाल्ड ट्रंप ने फिर टैरिफ बम फोड़ा है | ट्रंप ने जिन सामानों को टैरिफ मुक्त करने का फैसला लिया था अब उसी पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है | ट्रंप ने दवाइयों पर 100 फीसदी, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50 फीसदी, फर्नीचर पर 30 फीसदी और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी आयात कर लगाने का फैसला लिया है |