कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हल्द्वानी के रहने वाले मेजर कमलेश पांडेय का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके घर पहुंचा। इस दौरान शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सेना के कई बड़े अधिकारियो ने भी शहीद की शहादत को याद किया। श्रद्धांजलि देते वक्त हर किसी की आंख नम दिखाई दी।