होली के त्योहार से पहले यात्रियों की भीड़ स्टेशनों पर बढ़ गई है। रेलवे ने भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई सारी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। कई स्पेशल ट्रेनें शुरु भी हो गई हैं। इस बीच गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार की तरफ आने-जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ने इन रूटों पर चलने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनों को महीने भर के लिए कैंसिल कर दिया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक डोमिनगढ़-गोरखपुर रेलखंड पर रेल लाइन जोड़ने का काम किया जाना है। इस वजह से कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं।