कानपुर में ट्रैफिक पुलिस की दादागिरी का एक मामला सामने आया है। जहां झकरकटी बस अड्डे पर सवारी से भरी झांसी डिपो की बस को ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन पर लदवा दिया और पुलिस लाइन ले लाए। ड्राइवर, कंडक्टर से लेकर सवारी चिल्लाती रहीं। पुलिसवालों ने बीच सड़क पर सवारी भरने का आरोप लगाया तो वहीं, इन आरोपों को चालक ने झूठा बताया।