जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं जहां इस बर्फबारी में सैलानी मौज मस्ती कर रहे हैं तो कहीं ये सर्दी लोगों के लिए मुसीबत भी बन रही है। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली और पंजाब में ये सर्दी लोगों को कंपा रही हैं।