बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मंगलवार को जारी मैट्रिक रिजल्ट में किन परीक्षार्थियों को क्यों टॉपर्स की सूची में रखा गया, यह जानना भी रोचक है। सिर्फ ज्यादा प्राप्तांक लाने भर से टॉपर नहीं बने, उन्हें भौतिक परीक्षण से भी गुजरना पड़ा कि वह टॉपर कहलाने लायक हैं। बोर्ड ने कुल 90 परीक्षार्थियों को टॉप 10 में रखा है। वहीं टॉप 5 में 21 परीक्षार्थी आए हैं।