देश में कोरोना वायरस का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है कि तीसरी लहर ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में एक तरफ जहां पाबंदियों को खोलना जारी है, तो कुछ जगहों पर नए मामलों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है।