स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अब तक 1,777 H1N1 मामले सामने आए हैं, जबकि यूपी में 337 और महाराष्ट्र के मुंबई में 309 मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि, ICMR और विशेषज्ञों ने इसे नया वेरिएंट नहीं बताया है और घबराने के बजाय सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और हाई रिस्क लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, होंठ-चेहरा नीला पड़ना, बेहोशी या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।