उत्तर प्रदेश के बरेली में इन दिनों घरों से कूड़ा उठाने का काम बंद है। नगर निगम की ओर से कूड़ा इकट्ठा करने वाले सफाईकर्मियों ने आना बंद कर दिया है। वजह है चार महीने से पगार का न मिलना। अब ये कर्मचारी ठेकेदार के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और नगर निगम से अपील कर रहे हैं कि वो सफाईकर्मियों का पैसा मारने वाले शख्स का ठेका रद्द करे।