अलीगढ़ में डीपीएस की सीनियर विंग में सिने सुदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिनेमा के 100 साल का सरफनामा प्रस्तुत किया गया। डीपीएस की स्थानीय सभी शाखाओं के करीब 3500 विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। बच्चों ने बॉलीवुड के नायक-नायिकाओं का रोल कर रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।