कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआइ जांच कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को अभ्यर्थियों ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने एसएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर लीक कर धांधली करना ठीक नहीं है।