हरियाणा सरकार के खेल मंत्री अनिल विज ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि साक्षी ने एमडी यूनिवर्सिटी में नौकरी की मांग की थी। विज ने कहा कि यूनिवर्सिटी में पोस्ट न होने के बावजूद साक्षी के लिए पोस्ट बनवाई गई। विज ने कहा कि स्पोर्ट्स में राजनीति असल राजनीति से भी ज्यादा गंदी है। साक्षी 58 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं।