मुरादाबाद में एक तेज रफ्तार बस ने ऐसा कहर बरपाया कि एक घर में काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई और फिर बस एक मंदिर में जा घुसी। चश्मदीदों के मुताबिक आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर संभल जा रही बस का टायर अचानक फट गया, इससे बस बेकाबू हो गई और एक मकान की बाउंड्री तोड़ते हुए मंदिर में जा घुसी। बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वो पास के एक मंदिर में जा घुसी। इस दौरान मकान में काम करा मजदूर उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।