कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कौन लड़ेगा इसको लेकर आज तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। आज नामांकन की आखिरी तिथि है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एलान किया कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे और आज नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, शशि थरूर ने पहले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। अब इस दौड़ में मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हो गए हैं। खरगे भी आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं, आज देश को तीसरी स्वदेश निर्मित हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच नए और उन्नत संस्करण वाले ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...