वाराणसी के रविदास घाट पर मंगलवार रात एसपी और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में उस वक्त भिड़ गए जब वहां एक निजी चैनल का टॉक शो आयोजित हो रहा था । जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले और कुर्सियां फेंकी गई। काफी देर बाद मामले को किसी तरह शांत किया गया तो इसके बाद एसपी नेताओं ने लंका थाने पहुंचकर बीजेपी के एक नेता और दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की । वहीं एसपी नेताओं का आरोप था कि बीजेपी नेता और उनके कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यकर्ताओं से मारपीट की और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।