जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण लगभग 208 पैसेंजर और 129 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। जबकि, 40 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन जाने से पहले ट्रेन के बारे में जानकारी ले लें। आप चाहें तो रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके ट्रेनों की आवाजाही के बारे में जानकारी ले सकते हैं।