आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ के एसएन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण से पहले एटा के एक बीमार युवक को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। जिसके विरोध में बीमार युवक के परिजनों ने सड़क पर विरोध की कोशिश की तो पुलिसकर्मी गाली-गलौच के साथ थाने ले गए। बीमार युवक का नाम आशुतोष सक्सेना है और वो पेशे से रिक्शा चालक है। आप भी सुनिए अस्तपाल वालों और फिर पुलिसवालों ने इसके साथ कैसा व्यवहार किया।