राहुल गांधी अपना संबोधन पूरा करने के बाद सदन से रवाना भी हो गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने भाषण में राहुल पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं, स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अभद्रता के इसारे किए। स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि, राहुल गांधी सदन से जाते वक्त फ्लाइंग किस का इशारा कर के गए।