गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तरफ से चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात के कुल 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों मे मतदान किया जाएगा। पहले 89 विधानसभा सीटों के लिए 1 दिसंबर और अगले 93 सीटों के लिए 5 दिसंबर यानी कि दो चरणों मे मतदान किया जाएगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के एलान से पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर तंज कसा था, जिसपर निर्वाचन आयोग ने जवाब भी दिया।