शरद पवार ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। एनसीपी सुप्रीमो ने कहा कि 'मैं अपना फैसला वापस ले रहा हूं।' प्रेस कांफ्रेस करते हुए शरद पवार ने कहा कि मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। मैं इस्तीफा वापस लेने की आपकी मांग का सम्मान कर रहा हूं। मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे का अपना फैसला वापस लेता हूं।