फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shankaracharya On Raghav Chadha: राघव चड्ढा के समर्थन में आए शंकराचार्य, AAP के लिए कह दी बड़ी बात

Thu, 09 Apr 2026 08:26 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Shankaracharya on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी ने हाल ही में सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया था, जिसके बाद से ही राघव सुर्खियों में हैं। अब इस मामले पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भी रिएक्शन सामने आया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राघव चड्ढा की संसद में की गई बातों की खूब सराहना की और आम आदमी पार्टी को बड़ा संदेश भी दिया है।

बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने हाल ही में अपने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भी लिखा कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने का समय अब न दिया जाए। इस कदम के बाद पार्टी के अंदर असंतोष और राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें