म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रही हिंसा का मुद्दा अब सऊदी किंग तक पहुंचा दिया गया है। दरअसल रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रही हिंसा पर जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद बुखारी ने दुख जाहिर करते हुए सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज के नाम एक पत्र लिखा है।