कश्मीर घाटी में मंगलवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नेताओं में अलगाववादी नेता सैय्यद गिलानी का दामाद भी है। इसके अलावा दो अन्य लोग लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। माना जा रहा है कि ये गिरफ्तारी हवाला फंडिंग मामले में एनआईए की छापेमारी के बाद मिले सबूतों के आधार पर की गई है।