अयोध्या में विवादित राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 14 मार्च तक के लिए टल गई है। बीते गुरुवार को हुई सुनवाई में कहा गया है कि इस मामले में जमीनी विवाद के तौर पर मुकदमा चलेगा। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर की पीठ में सभी पक्षों ने दस्तावेजों के जरिए अपना पक्ष रखा। जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 मार्च की तारीख तय की गई।