पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पकौड़ा रोजगार’ वाले बयान का विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पकौड़े बनाए और लोगों को बांटे। पुडुचेरी पीसीसी अध्यक्ष ए नमशिवायम ने पकौड़े बनाने में मुख्यमंत्री की मदद की। बता दें ये विरोध प्रदर्शन यूथ कांग्रेस ने आयोजित किया था जिसमें सीएम नारायणसामी ने भी हिस्सा लिया।