अगर आपका अकाउंट देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई में है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मई महीने के आखिरी हफ्ते में बैंकिंग से जुड़े कामों को लेकर बड़ी परेशानी सामने आ सकती है। वजह ये है कि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच लगातार कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अगर आपने समय रहते अपना जरूरी काम नहीं निपटाया, तो बाद में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।