फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardar Patel 150th Birth Anniversary: लौह पुरुष को पीएम का नमन, जयंती पर भव्य आयोजन | PM Modi

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Oct 2025 09:39 AM IST

सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 150वीं जयंती है। आज गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस की तर्ज पर आयोजित हुआ है, जिसमें सांस्कृतिक परेड, राज्यों की झांकियां निकाली गई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे। इस बीच उन्होंने सलामी ली साथ ही राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड में BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB की टुकड़ियां के साथ-साथ असम, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, केरल, आंध्र प्रदेश राज्यों के पुलिस बल भी शामिल दिखे। बता दे की भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज पूरा कृतज्ञ राष्ट्र नमन कर रहा है। आज के दिन यानी 31 अक्तूबर को पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा है।  16 वीरता पदक विजेताओं को भी सम्मान कार्यक्रम से पहले बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस साल राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के दौरान एक सांस्कृतिक उत्सव भी होगा। साथ ही सुरक्षा बल राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में भाग लेंगे। इस दौरान उनके कौशल, अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन किया जाएगा।परेड में सीआरपीएफ के पांच शौर्य चक्र विजेताओं और बीएसएफ के 16 वीरता पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने झारखंड में नक्सल विरोधी अभियानों और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में असाधारण साहस का परिचय दिया। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में एनएसजी, एनडीआरएफ, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी की 10 झांकियां शामिल होंगी, जो 'विविधता में एकता' विषय पर आधारित होंगी। 900 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत के शास्त्रीय नृत्यों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो भारतीय संस्कृति की समृद्धि और विविधता को दर्शाता है। वहीं परेड में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टुकड़ियों ने भी हिस्सा लिया है।  

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें