आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से विपक्षी गठबंधन का माहौल गर्मा गया है। विपक्षी दलों ने सरकार की इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ईडी की इस कार्रवाई में संजय सिंह पहले व्यक्ति नहीं हैं और वे आखिरी भी नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर शरद पवार तक, यह एक लंबी सूची है, जिसमें दर्जनों विपक्षी नेता ईडी के शिकंजे में आ चुके हैं। कोई जेल जा चुका है, तो किसी ने ईडी की लंबी पूछताछ का सामना किया है।