फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sajid Rashidi: पिटाई पर साजिद रशीदी की प्रतिक्रिया, डिंपल यादव पर की थी अभद्र टिप्पणी

Wed, 30 Jul 2025 04:28 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की पिटाई मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि आज एक न्यूज चैनल पर एक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, दो-तीन युवक मंच पर आए और बिना कुछ पूछे मुझे पीटना शुरू कर दिया। यह घटना कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हुई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया, तब वो भाग गए। हमने नोएडा थाने 126 में शिकायत दर्ज कराई है। 

आपको बता दें कि मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में उस समय हंगामा मच गया, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया। यह घटना मौलाना द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। 

घटना की शुरुआत तब हुई, जब एक टीवी डिबेट शो में मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के मस्जिद में पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मस्जिद में सपा की बैठक के दौरान डिंपल बिना सिर ढके बैठी थीं, जो इस्लामिक मर्यादाओं के खिलाफ है। इस बयान ने सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला दिया।  

नोएडा के सपा कार्यकर्ता मोहित नागर और उनके साथ कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में मौलाना को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मौलाना के खिलाफ पहले से ही सपा नेता प्रवेश यादव की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 79, 196, 197, 299, 352, 353 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज है। 

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। भाजपा ने इसे महिला अपमान का मुद्दा बनाकर सपा पर निशाना साधा, जबकि सपा ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया। डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी को मणिपुर जैसे मुद्दों पर भी उतना ही जोर देना चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौलाना ने अपने बयान पर कायम रहने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें