वाराणसी के अस्सी घाट पर दो दिवसीय सदाकाल गुजरात उत्सव का शुरूआत हुई। गुजरात सरकार की तरफ से आयोजित इस उत्सव का शुभारंभ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी ने किया। इस मौके गुजरात के विशेष रंग रंगीले परिधान में सजे कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुति दी। साथ ही गोपालक संस्कृति पर आधारित रास नृत्य करते गुजराती कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया।