मुंबई में रविवार को आयोजित आदित्य बिरला 25वें रजत जयंती स्कॉलरशिप प्रोग्राम के इंटरव्यू सेशन में जब विदेश मंत्री एस जयशंकर से पूछा गया कि पीएम मोदी कैसे बॉस हैं? उन्होंने इसका जवाब खुलकर साफ-साफ दे दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर दिन काम का हिसाब लेते हैं, हर दिन अप्रेजल सेशन होता है। वह एक डिमांडिंग बॉस हैं।