फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rules Change from 1st July: UPI से लेकर PAN और क्रेडिट कार्ड तक बदल गए कई नियम, जेब पर पड़ेगा असर?

Tue, 01 Jul 2025 12:21 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

जून का महीना खत्म हो गया है और आज से जुलाई की शुरुआत हो गई है. हर महीने की तरह पहली तारीख को देश में कई बड़े बदलाव लागू हो जाते हैं. इसी कड़ी में जुलाई, 2025 से कई नए फाइनेशियल नियम लागू होने जा रहे हैं, जिसका आपकी जेब पर सीधा असर हो सकता है. इनमें यूपीआई चार्जबैक, नए तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग और पैन कार्ड के नियमों में बदलाव शामिल हैं.नए पैन कार्ड का आवेदन करने के लिए 1 जुलाई से आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है. इससे पहले आप किसी भी वैध दस्तावेज या जन्म प्रमाणपत्र के जरिए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते थे.जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के कई नए नियम लागू हो जाएंगे.

1 जुलाई 2025 से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या इसके मोबाइल ऐप के जरिए तत्काल ट्रेन टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी हो जाएगा.नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से हाल ही में सिस्टम को आसान बढ़ाने के मकसद से यूपीआई चार्जबैक नियमों में बदलाव किया गया है. मौजूदा समय में बहुत ज्यादा दावों के कारण सभी चार्जबैक रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया जाता है. ऐसे में सही चार्जबैक रिक्वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए बैंक को यूपीआई रेफरेंस कंप्लेंट सिस्टम (URCS) के जरिए एनपीसीआई के पास जाकर केस को व्हाइटलिस्ट करना पड़ता है. 15 जुलाई के बाद एनपीसीआई की इसमें कोई भूमिका नहीं रहेगी. अगर बैंक को कोई चार्जबैक रिक्वेस्ट सही लगती है तो उसे वह एनपीसीआई से व्हाइटलिस्ट किए बिना प्रोसेस कर सकती है.

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क (GSTN) ने 7 जून, 2025 को घोषणा की थी कि मंथली जीएसटी भुगतान फॉर्म जीएसटीआर-3बी को जुलाई 2025 से एडिट नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा, जीएसटीएन ने कहा था कि टैक्सपेयर्स को ड्यू डेट से 3 साल की अवधि खत्म होने के बाद जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) प्रणाली अनिवार्य: भारतीय रिजर्व बैंक ने आदेश दिया है कि सभी क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान अब भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए किया जाएगा। इससे बिल डेस्क, फोनपे, क्रीड जैसे एप्स पर असर पड़ सकता है। अभी केवल आठ बैंकों ने बीबीपीएस पर यह सुविधा शुरू की है।आईसीआईसीआई बैंक एटीएम निकासी शुल्क: दूसरे बैंक के एटीएम से 3 बार से ज्यादा निकासी करने पर ₹23 प्रति वित्तीय ट्रांजैक्शन और ₹8.5 प्रति गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन लगेगा।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें