इलाहाबाद में तेलियरगंज के चिन्मया मिशन के शिव मंदिर में मांस मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला को फिलहाल तो शांत करा दिया लेकिन इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।