दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आई 15 वर्षीय छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि उसका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया गया, जिसके बाद उसे लगातार दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसके साथ किसी बड़े अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है।