राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर गाय और गोवंश का जिक्र करके उसे सीधे-सीधे मनुष्यों से जोड़ने की कोशिश की है। चित्रकूट में राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि भारत में गाय से केवल इंसान और जानवर का रिश्ता नहीं है, हमारी संस्कृति में गाय को मां कह कर उससे संबंध जोड़ा गया है और अगर राष्ट्र का चतुर्मुखी विकास करना है तो गांवों में तरक्की लाने के लिए नानाजी देशमुख के योगदान को ध्यान में रखना होगा।