फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की फोटो छापने पर जियो पर केवल 500 रु. का जुर्माना

Sun, 04 Dec 2016 02:11 AM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

रिलायंस जियो के विज्ञापनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का बिना इजाज़त इस्तेमाल करने के लिए 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. कंपनी ने अपने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापनों में मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल किया था. इसके बाद संसद में भी इस पर सवाल उठे थे। अब माना जा रहा है कि चिह्न और नाम (अनुचित उपयोग पर रोक) अधिनियम, 1950 के तहत रिलायंस जियो पर 500 रुपये का जुर्माना लग सकता है। हालांकि विवाद उठने पर रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था, “नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं. वे जितना आपके प्रधानमंत्री हैं, उतना ही मेरे भी प्रधानमंत्री हैं"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें