फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrit Bharat Train: मुजफ्फरपुर, छपरा से दरभंगा तक नई ट्रेनें, छठ से पहले बिहार को तोहफा

Mon, 29 Sep 2025 07:43 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार को विधानसभा चुनाव और दिवाली-छठ पूजा के पहले बड़ा तोहफा मिला. बिहार में 29 अक्टूबर से सात नई ट्रेनें चल रही हैं, इसमें 3 नई अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों दरभंगा-अजमेर (मदार रेलवे स्टेशन), मुजफ्फरपुर-हैदराबाद (चर्लापल्ली रेलवे स्टेशन), छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) को हरी झंडी दिखाई है। इनके अलावा चार पैसेंजर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।  मुजफ्फरपुर-चर्लापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से दक्षिण भारत जाने वाली पहली अमृत भारत ट्रेन होगी। यह ट्रेन हर मंगलवार सुबह 10.40 बजे से चलेगी और बुधवार रात 11:50 बजे चर्लापल्ली पहुंचेगी। 
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का डिटेल 

1. ट्रेन नंबर 15293/15294 
मुजफ्फरपुर-चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताहिक)
ये एक्सप्रेस ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, काजीपेट के रास्ते चलेगी

2. ट्रेन नंबर 19623/19624 
मदार-दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताहिक)
ये एक्सप्रेस कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोमतीनगर, कानपुर, टुंडला, जयपुर के रास्ते चलेगी, ये एक्सप्रेस कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोमती नगर, कानपुर, टूंडला और जयपुर होते हुए चलेगी।

3. ट्रेन नंबर 15133/15134 
छपरा-आनंद विहार-छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)

पैसेंजर ट्रेन
1. ट्रेन नंबर 75271/75272 
नवादा-पटना-नवादा डेमू पैसेंजर
ये पैसेंजर ट्रेन शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहार शरीफ, नुरसराय, दनियावां, तोप सरथुआ, फाजिलचक, जटडुमारी, पुनपुन के रास्ते रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी 

2. ट्रेन नंबर 75273/75274 
इस्लामपुर-पटना-इस्लामपुर डेमू पैसेंजर 
ये पैसेंजर ट्रेन पुनपुन, जटडुमरी, फाजिलचक, तोप सरथुआ, दनियावां, हिलसा के रास्ते रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी 

3. ट्रेन नंबर 53201/53202
 पटना-बक्सर-पटना फास्ट पैसेंजर
 ये पैसेंजर ट्रेन दानापुर, आरा के रास्ते रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें